1:53 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कादरचौक के गांव असरासी में खेत में मिला मिट्टी का घड़ा,काली मिट्टी भरा

उझानी बदांयू 17 जुलाई।

आज सुबह कादरचौक क्षेत्र के गांव असरासी के किसान हरी ओम अपने खेत में लगी धान की फ़सल में सिंचाई कर रहे थे कि एक बडे घड़े से पैर टकरा गया थोडा खोदने पर उल्टा घड़ा नजर आया।

घर पर सूचना जाते ही गांव में घड़ा कोतूहल का विषय बन गया ग्रामीणों ने सोचा इस घड़े में कुछ माल होगा। आनन-फानन में मिट्टी हटाकर घड़े को निकाला गया तो उसमें काली मिट्टी भरी निकली।

विज्ञापन एक्सप्रेस