8:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत: खेत गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी

उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव में बुधवार शाम धान की जुताई के लिए निकले किसान जादूगर शाक्य (45) का शव गुरुवार सुबह बारिश के पानी में पड़ा मिला।

परिजनों के अनुसार जादूगर रात भर घर नहीं लौटे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस