8:45 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-कादरचौक मार्ग के डेंजर ज़ोन पर लगे जाम से, बाइक ई-रिक्शा की भिड़ंत ग्रामीण घायल

उझानी बदांयू 14 जुलाई।

उझानी कादरचौक मार्ग पर अढौली फाटक के समीप जाम को मशहूर ‘ डेंजर ज़ोन ‘ पर लगे जाम से निकलने की जद्दोजहद में एक बाइक सवार की ई-रिक्शा से भिडंत हो गई जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

बताते हैं कि आज सुबह 10 बजे मक्का लदे वाहनों की तौल की जल्दी के कारण आड़े तिरछे खडे वाहनों से जाम लग गया। 30 मिनट तक जाम ना खुलने पर रोड पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई।

फंसे जाम से अपने अपने वाहन निकालने के चक्कर में सकरीजंगल निवासी शब्बीर का ई-रिक्शा सामने से आ रही बाइक से टकरा कर गिर गया इसमें बैठें गांव के ही सरवेन्दु 50 के पैर में चोट लग गई। राहगीरों ने ई-रिक्शा से सर्वेन्दु को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

अढौली फाटक के दुकानदार उमेश यादव ने बताया कि इस रोड पर जाम अब आम बात हो गई है। दुकानों के आगे वाहन खड़े होने से दुकानदारों को काफी नुक़सान हो रहा है जाम के कारण ग्राहक दुकानों की तरफ खरीददारी तो दूर की बात,देखते ही नहीं। दुकानदारों व प्रसाशन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की दिशा में पहल की जाऐ।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस