7:57 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -ट्रेन की चपेट में आने से आवारा गौवंशीय पशु की मौत

उझानी बदांयू 14 जुलाई।

छतुईया क्रॉसिंग के पास सोमवार दोपहर 12:30 बजे के आस-पास बरेली सिटी पैसेंजर की चपेट में आने से एक आवारा गोवंशीय पशु की मौत हो गई। इससे ट्रैक बाधित हो गया।

करीब आधा घंटे बाद उझानी हैल्पिंग ग्रुप के पदाधिकारियों ने मृत गौवंशीय पशु के शव को हटाकर ट्रैक साफ किया।

आज दोपहर स्टेशन मास्टर अनुराग सिंह को गाड़ी संख्या 55327 बरेली की तरफ से जा रही बरेली सिटी पैसेंजर के चालक ने बताया कि छतुइया क्रॉसिंग के पास ट्रेन से टकराकर एक आवारा गोवंशीय पशु की मौत हो गई है। स्टेशन मास्टर ने रेलकर्मियों के साथ आरपीएफ को मौके पर भेजा।
किसी ने सूचना उझानी हैल्पिंग ग्रुप के सदस्यों को दी ग्रुप के सदस्य श्याम शर्मा , नमन सैनी,दीपक ने घटनास्थल पर जाकर नगर पालिका की मदद से जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गाय के शव दफन कराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस