आसफपुर – बीते दिन गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर आसफपुर उपडाकघर के उप डाकपाल शिवम् सक्सेना , रामनिवास शर्मा , राजकुमार , भगवानदास , देशपाल सिंह , अर्पित यादव , मुकेश , पूजा , अंजलि , प्रशांत चौहान , अंकुर सिंह , अरविंद शर्मा उर्फ आशू , गांव के संभ्रांत मुनेंद्र सिंह चौहान , सुनील चौहान , यश पाल सिंह चौहान , विजय बहादुर सिंह चौहान , जय नारायण शर्मा , प्रदीप कुमार उपाध्याय एडवोकेट , रामकुमार , पूर्व प्रधान श्याम सिंह , डॉक्टर मुनेंद्र कुमार शर्मा सहित आस पास इलाके से आए बड़ी तादायत में श्रद्धालुओं ने खीर पूड़ी का स्वाद चखा ।
इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन ध्रुव स्वरूप त्यागी महाराज के निर्देशन में गांव के संभ्रांत अखिलेश शर्मा , लाला प्रदीप कुमार शर्मा ने समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से कराया ।
यह विशाल भंडारे का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से हरि इच्छा तक चला ।
हम आपको बता दें कि भौगोलिक दृष्टि से ध्रुव स्वरूप त्यागी महाराज का गुरु कृपा आश्रम उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की तहसील बिसौली क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में स्थित है ।
लोगों की मान्यता है कि त्यागी ध्रुव स्वरूप महाराज की शक्ति व सादगी श्रद्धालुओं के मन को धैर्य और शांति प्रदान करती है ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
