1:48 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

झगडा कर तमन्चे से गोली मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को अवैध बंदूक व तमन्चे के साथ किया गिरफ्तार

थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव से पुलिस को एक महिला ने सूचना दी कि मेरे जेठ मेरे साथ झगडा कर तमन्चे से गोली मारने की धमकी दे रहे हैं,पुलिस जब बताये गये घर पर पहुंची तो पुलिस ने घर से एक अवैध तमंचा व एक अवैध बंदूक बरामद की ।
मिली जानकारी के अनुसार
पूरा मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर का है जहां मुसीर , मुसरिफ और कमरूद्दीन तीन भाई हैं।जो बाहर रहकर राजमिस्त्री का कार्य करते हैं उनके पिता अमीर हसन की मृत्यु हो चुकी है बड़े भाई मुसीर का आरोप है कि मुसरिफ पिता के समय का माल जेवर रुपया बांटकर नहीं देना चाहता है जिससे आए दिन झगड़ा होता रहता है । तीनों भाईयों की बहिन जुमरत की शादी हो चुकी है फिर भी जुमरत यहां आकर मुसरिफ का पक्ष लेती है ।इसी बात को लेकर बुधवार को जुमरत और कमरुद्दीन की पत्नी गुलशन में झगड़ा हो गया झगड़ा इतना बड़ गया की दोनों में मारपीट होने लगी ।पीआरवी 1284 द्वारा दी गयी सूचना पर थाना कुंवरगाँव पुलिस मौके पर पहुंची तथा मुशर्रफ पुत्र अमीर हसन को मौके पर ही पकड लिया। पकडे गये मुशर्रफ के कब्जे से एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक नाजायज पौनिया 12 बोर पुलिस को बरामद हुये।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली में पुलिस टीम में उ0नि0 लोकेन्द्र सिंह,का0कुलदीप कुमार,का0 रोहित कुमार मौजूद रहे ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

7

विज्ञापन एक्सप्रेस