आषाढ़ी एकादशी पर दातागंज क्षेत्र के मंदिरो में उमड़े श्रद्धालु: भक्तों ने चढ़ाया विशेष भोग, की सामूहिक पूजा, भाजपा नेता ने भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को दिए थे निर्देश।
दातागंज – क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिरो में आषाढ़ी एकादशी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया। लोगों ने सामूहिक रूप से विशेष पूजा का आयोजन किया। भगवान को पूरी, कचौड़ी, हलवा, खीर, पूड़ी और सब्जी का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं ने बताया कि आषाढ़ी एकादशी पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखकर भगवान को विविध पकवान अर्पित किए जाते हैं। प्रसाद सभी को वितरित किया जाता है। उनका मानना है कि इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। रोग-दोष दूर होते हैं और भगवान का आशीर्वाद मिलता है। सुबह से ही मंदिरो में श्रद्धालु जुटने लगे थे। भक्तों ने भजन-कीर्तन और शिव चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया था। मंदिर परिसर में कहीं भक्तजन द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। लोगों ने बताया कि पीढ़ियों से यह परंपरा चली आ रही है। आषाढ़ी एकादशी पर भगवान को भोग लगाया जाता है। पूजा के बाद सभी को प्रसाद बांटा जाता। सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया जाता है। लोग अपनी अपनी मनोकामना को मांगते है पूरी होने पर, भंडारा करते हुए भक्तो को प्रसाद ग्रहण करते है जैसे की अभी भक्त लोग भंडरा का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और आयोजक भंडारा करहा रहे हैं।
इस धार्मिक आयोजन में बुजुर्ग, महिलाएं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में सभी भक्तो ने एकजुट होकर सहयोग किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का उदाहरण बना। भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया विधानसभा 117 दातागंज ने कहा कि सबसे पहले सभी को आषाढ़ी एकादशी त्यौहार की शुभकामनाएं एवं बधाई मेरे द्वारा सभी भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

