6:36 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस ने दो युवकों को किया अफीम के साथ गिरफ्तार

म्याऊं : थाना अलापुर पुलिस को मुखबिर के द्वारा बुधवार को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति दातागंज से म्याऊं की तरफ आ रहे है , जो संदिग्ध लग रहे है । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अलापुर उदयवीर सिंह मए पुलिस फोर्स के हाइवे पर पहुंच गए जहां उन्हें देखकर दोनों बाइक सवार भाग खड़े हुए । पुलिस ने जब उनका पीछा किया और तलाशी ली तो उनके पास करीब एक किलोग्राम अफीम निकली । पुलिस पूंछताछ में मो0 आसिफ पुत्र मो0 हफीज निवासी मौहल्ला अरेला वार्ड नं0 05 कस्बा व थाना दातागंज व दूसरे ने वीरपाल पुत्र पातीराम नि0 ग्राम रोहरी थाना दातागंज बताया । थानाध्यक्ष अलापुर उदयवीर सिंह ने बताया है ये दोनों अभियुक्त खुद को कथक पत्रकार भी बताकर गुमराह भी कर रहे थे फिलहाल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस