म्याऊं: हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में मंगलवार देर रात छात्रा की, मौत। छात्रा के पिता ने लगाया, प्रेमी पर हत्या का आरोप। जमालपुर में एक हाई स्कूल की छात्रा का शव छात्रा के ही बंद घर में मिला। जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। उधर सूचना पर हजरतपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जमालपुर निवासी मृतका ने 2024 में गांव के ही विद्यालय से हाईस्कूल किया था। मृतका के पिता ने गांव में अपने मौसा के यहां रहे रहा। मोटरसाईकिल मैकेनिक पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मोटर साईकिल मैकेनिक सुमित(21) पुत्र लालाराम निवासी थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सख़तपुर पर बेटी का हत्या का आरोप लगाया है। बताते हैं कि आरोपी 2 वर्ष से जमालपुर में आकर के एक मोटरसाईकिल सही करने की दुकान खोली थी। जहां अपने मौसा के घर रह करके, मोटरसाईकिल मैकेनिक का कार्य करता था। वहीं बताते हैं कि छात्रा की मौत के बाद आरोपी सुमित जमालपुर से फरार है। उधर मृतका के पिता के आरोप के अनुसार हजरतपुर थाना पुलिस ने आरोपी के मौसा हरिओम राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

