> *थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा भैंस चोरो को किया गया गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज एवं प्रभारी निरीक्षक हजरतपुर के नेतृत्व में थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 99/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस बनाम अभियुक्तगण 1. राजकुमार पुत्र मोरपाल उम्र 32 बर्ष निवासी ग्राम हजरतपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ 2. सूरज पुत्र जुगेन्द्रपाल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम आसफपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ को मय एक अदद तमंचा 12 बोर, दो कारतूस 12 बोर, एक टैम्पू तथा 20,000/- रू0 नगद समेत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय जनपद बदायूं के समक्ष पेश किया गया।
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक अदद टैम्पू (रजि0 न0 UP24BT1464),
2. एक अदद तमंचा नाजायज 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर व
3. 20,000/- रू0 नगद
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. राजकुमार पुत्र मोरपाल उम्र 32 बर्ष निवासी ग्राम हजरतपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ ।
2. सूरज पुत्र जुगेन्द्रपाल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम आसफपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 श्री सुभाषचन्द ।
2. हे0का0 315 रोहताश कुमार ।
3. का0 1381 सनी चौधरी ।
4. का0 2048 नदीम अहमद ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

