7:43 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उo प्रo हिंदी साहित्य सेवा समिति बदायूं इकाई करेगी उत्तराखंड उत्तर प्रदेश साहित्य की समीक्षा

बदायूं: हिंदी व उर्दू साहित्यिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति एक अहम भूमिका निभा रही है। शकील बदायूंनी से लेकर फहमी बदायूंनी तक डॉक्टर बृजेंद्र अवस्थी से लेकर डॉक्टर उर्मिलेश शंखधर के साहित्य क्षेत्र में किए गए प्रयासों को जीवंत रखे हुए हैं। वहीं समिति ने एक बैठक का आयोजन कर एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें बदायूं के हिंदी उर्दू साहित्य की उत्तराखंड के हिंदी उर्दू साहित्य की समीक्षा करेगी। समिति के पदाधिकारी ने यह तय किया है कि वह उत्तराखंड जाकर हरिद्वार ऋषिकेश के साहित्यकारों से मुलाकात कर साहित्यिक विषयों पर चर्चा करेंगे। जिसमें बदायूं की आंचलिक भाषा बदायूं में साहित्य की स्थिति एवं बदायूं में लिखे गए अनेकों काव्य कृतियों का अवलोकन कर उसके मूल को उत्तराखंड के साहित्यकारों तक पहुंचाने का काम करेंगी। हिंदी उर्दू के चहुंमुखी विकास के लिए समिति सदैव प्रतिबद्ध है, साहित्यिक क्षेत्र में तमाम आयोजन कर बदायूं के साहित्य को शिखर तक ले जाने का काम कर रही है। समिति अध्यक्ष विष्णु असावा ने बताया की समिति नए कलमकारों को मंच प्रदान कर साहित्य के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर रही है। वहीं समिति संस्थापक अचिन मासूम ने बताया कि बदायूं के साहित्यकार जब उत्तराखंड के साहित्यकारों से मुलाकात करेंगे तो निश्चित ही बदायूं के साहित्य को एक नई दिशा मिलेगी।बैठक में प्रभाकर सक्सेना ओजस्वी जौहरी विवेक यादव अज्ञानी अमित अंबर अमन मयंक शर्मा लालटेश ललित हर्षवर्धन मिश्रा आदि साहित्यकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस