*पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ: एक विशेष अपील*
सम्मानित मीडिया बंधुओं, समाजसेवियों, शायरों, कवि गणों, शिक्षण संस्थानों, व्यापार मंडल, दिव्यांग जनों, किसान यूनियनों, नगर पालिका, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों, पर्यावरण प्रेमियों और समाज के सम्मानित चिकित्सकों,
आदरणीय वरिष्ठ पत्रकार श्री हामिद अली ख़ान राजपूत उर्फ़ मामू, जो ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, राजपूताना जंग के संपादक, दैनिक अमर भास्कर के संरक्षक, और दैनिक अमर प्रभात बदायूं के विशेष प्रतिनिधि हैं, ने अपने यौमे पैदाइश (जन्मदिन) 7 जुलाई 2025 के अवसर पर एक विशेष अपील की है।
उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के पवित्र संकल्प को अपनाएं और इस दिन *”एक व्यक्ति, एक पेड़”* के संदेश को साकार करें। पर्यावरण हमारी धरोहर है, और इसे बचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। आइए, इस विशेष अवसर पर हम एकजुट होकर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
पेड़ न केवल हमें स्वच्छ हवा और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि वे हमारी धरती को हरा-भरा और जीवन से भरपूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह छोटा सा कदम हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक बड़ा उपहार होगा।
आइए, 7 जुलाई 2025 को श्री हामिद अली ख़ान के जन्मदिन को *पर्यावरण संरक्षण दिवस* के रूप में मनाएं। अपने आसपास एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
*संकल्प लें: पर्यावरण बचाएं, पेड़ लगाएं!*
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

