बदायूं। बारिश रुकी और मौसम फिर तल्ख हो गया है। मंगलवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। दोपहर में धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.43 व न्यूनतम 26.28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार की अपेक्षा तीन डिग्री अधिक रहा है।
रविवार रात और सोमवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी। मंगलवार को फिर से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखें। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हल्की से बारिश की संभावना बताई है। यह बारिश किसानों के लिए भी वरदान साबित हो सकती है। इससे धान की रोपाई हो सकी। सोमवार को तापमान 31 डिग्री था, जो मंगलवार को 34.43 डिग्री तक पहुंच गया। इससे उमस का एहसास हुआ, लेकिन भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
अलापुर। कस्बे में मंगलवार की दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीते दिनों जिले में विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई थी। इससे खेती का काम शुरू हो गया है। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। इससे पिछैती मक्का की फसल को फायदा हुआ है।
सुमित कुमार
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

