9:32 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- जजपुरा के खाटू श्याम मंदिर से चांदी का मुकुट, आरती सहित नकदी चोरी

चोर सीसीटीवी में कैद, सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर।

उझानी बदांयू 27 जून।
पूरे मंडल में आस्था के मुख्य केंद्र जजपुरा सिथ्ति खाटू श्याम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोर ने धावा बोल दिया। पंडित जी सोते रहे चोर खाटू नरेश का चांदी का मुकुट, चांदी की आरती थाली, तीन मोबाइल सहित पांच हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया है। मंदिर के महंत ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है।

खाटू श्याम मंदिर के महंत मोहित शर्मा पुत्र रामनिवास ने सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में बीती रात दो बजे एक अज्ञात चोर ने मंदिर से खाटू नरेश का चांदी का मुकुट, चांदी की आरती थाली व तीन मोबाइल व पांच हजार की नकदी ले गया। महंत ने बताया कि चोर की सारी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

खाटूश्यामजी मंदिर के गुरु जी अजय कुमार मित्तल ने बताया कि मुकुट का वज़न एक किलो से ज्यादा है वहीं आधा किलो चांदी का आरती का थाल भी है। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस से चोरी की घटना का वर्कआउट करने की मांग की है। आज मंदिर में चोरी की जानकारी होते ही खाटू श्याम के भक्तों में रोष व्याप्त है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस