2:06 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत- घस नगला में महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव घस नगला में शनिवार को एक 30 वर्षीय महिला छाया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छाया को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।

छाया देवी की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व गोविंद लोधी राजपूत से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं—और हाल ही में जन्मी एक नवजात बच्ची। नवजात का जन्म 21 जून को फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में हुआ था।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस