हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर दुधारू भैंस की मौत
म्याऊं: उसावां थाना क्षेत्र के गांव कैलोठा में एक दुधारू भैंस की हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर हुई, मौत। कैलोठा निवासी मुकेश पाल पुत्र मलखान अपनी भैंस को घर से घेर में लेकर जा रहे थे। उसी समय गांव में लगे जोड़ा पोल पर सपोट तार लगा दी था। जिस पर बिजली का करंट आ रहा था। भैंस उसी सपोट तार से टच हो गई। जिसके करंट लगने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लोगों ने बिजली विभाग पर लगाए हुए कहा, कि इस पोल पर एक बार पहले भी करंट आ रहा था। जिसके सूचना विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों को दी। लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

