11:56 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नाले के गंदे पानी से किसानों की मक्का की फ़सल में भरा पानी

नाले के पानी के निकास का जल्द हल ना निकला, तो आगे हालात होंगे ओर खराब।

उझानी बदांयू 23 जून।

छतुईया से मेडिकल कालेज तक बन रहे हाइवे के चलते, नरऊ के तालाब में नगरपालिका के गंदे नाले के पानी का निकास बंद होने से पानी ने अब खेतों की ओर रुख कर लिया है, कई किसानों की खेत में खड़ी मक्का की फ़सल सड़ने के कगार पर है। अगर यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं कि नाले का पानी उझानी कादर चौक सडक पर बहने लगे।

नरऊ सहित मिहीलाल नगला,अचौरा, मलिकपुर व पटपरागंज के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हाइवे के किनारे नरऊ के तालाब में पानी
रोकने को लेकर दो दिन से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

दो दिन नगर पालिका का पानी बंद होने से गंदे पानी ने खेतों की ओर रुख कर लिया है। आलम यह है कि कई किसानों की मक्का में पानी भरने से फ़सल खराब हो गई। वहीं नवनिर्मित स्कूल की पिछली साइड पर पानी ने टक्कर मारना शुरू कर दिया है। उसमें भी नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

वहीं नरऊ के कमल सिंह , शैलेन्द्र सिंह, लोकेन्द्रसिंह,व हरवेन्द्र,की मक्का की फसल में पानी जाने से खराब हो गई। वहीं उझानी के सूरजपाल व विद्या राम के खेतों में भी गंदा पानी भरने से नुक़सान हुआ है।

अगर नगरपालिका प्रशासन व जिले के आला अधिकारियों ने गंदे नाले के पानी के निकास की गंभीर समस्या पर जल्द गौर नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं जब गंदा पानी उझानी कादरचौक की सडक पर बहने लगे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस