नाश्ते में पानी जैसा दलिया परोसा जा रहा।———————————- उझानी बदांयू 23 जून।
उझानी के सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं को रात के खाने में भी केवल दाल और रोटी दी जाती हैं। नियमानुसार प्रसूता को बदल-बदल कर मौसमी सब्जी दी जानी चाहिए।
अस्पतालों में भर्ती होने वाली प्रसूताओं को मानक के अनुसार नाश्ता और भोजन नहीं मिल पा रहा है। यूं तो उन्हें नाश्ते में दूध, फल, मक्खन, दही, अंडा दिया जाना चाहिए। लेकिन नाश्ते में केवल पानी जैसा दलिया मिल रहा है। न तो उन्हें दूध दिया जाता है और न ही फल। चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजकुमार गंगवार का कहना है कि गाइडलाइन के मुताबिक नाश्ता और खाना दिया जाना चाहिए। अगर नहीं दिया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
——————————————-
उझानी के सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं को रात के खाने में भी केवल दाल और रोटी दी जाती हैं। नियमानुसार प्रसूता को बदल-बदल कर मौसमी सब्जी दी जानी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। महिलाओं ने बताया कि अगर किसी को ज्यादा भूख लगती है तो उसे दोबारा रोटी नहीं दी जाती है।
————
नाश्ते में ब्रेड-मक्खन, दूध, अंडा, मौसमी फल नहीं मिला है। दलिया जरूर दिया है रामेश्वरी।
नाश्ते में ब्रेड-मक्खन नहीं मिला है। पतला सा नमकीन दलिया मिलता है।- रेखा।—————————
भोजन में मौसमी फल, दही मिलना चाहिए, लेकिन नहीं मिलता है।- शीला।————-
घर से खाना मंगाना पड़ता है। दूध, अंडा, ब्रेड-मक्खन नहीं मिला है।- रामवती।———–
अस्पताल में कुछ प्रसूताओं ने बताया कि यहां पर ठीक खाना नहीं मिलने के चलते उनका खाना घर या होटल-ढाबे से आता है। अगर मेन्यू के मुताबिक पूरा खाना मिले तो घर से मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
—————————————-
ये है मेन्यू
नाश्ता (सुबह 7 बजे से 8 बजे तक) ब्रेड-मक्खन, दूध, अंडा, मौसमी फल
लंच (दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक) दाल, मौसमी सब्जी, दही चावल, मौसमी फल
डिनर (रात 7:30 बजे तक) दाल, रोटी,चावल, सब्जी,सलाद।——————- राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

