उझानी बदांयू 22 जून।
नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी ने मोहल्ले के दो भाईयों सहित चार लोगों पर पुत्र के साथ मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नझियाई निवासी नरेश गोस्वामी पुत्र ब्रजलाल ने मोहल्ले के ही आदेश व दुर्वेश पुत्र प्रेमसिंह, मां शांति दे वी व दुर्वेश की पत्नी वेदवती पर 16 जून की शाम पुरानी रंजिश मानते हुए मारपीट कर घायल करने व बचाने आऐ पुत्र दीपक को भी डंडों से पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण करा कर रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर कैलाश सिंह को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

