1:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – एपीएम कालेज में शिक्षकों ने छात्रों संग किया योग

उझानी बदांयू 21 जून।

एपीएम पीजी कालेज में राज्यपाल सचिवालय उत्तर प्रदेश सरकार के अन्तर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक साथ योग संकल्प और सामूहिकता का प्रतीक कार्यक्रम कराया गया।
कार्यक्रम में बीएड संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर सौरभ शुक्ला ने सभी विद्यार्थियो एवं समस्त शिक्षकों को योगाभ्यास कराया और योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि हमें योग को नियमित रूप से अपने जीवन में उतारना होगा। महाविद्यालय के निदेशक डॉ.एम एस ए अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियो से कहा कि नियमित योग के माध्यम से हमारा शरीर निरोगी रहता है। योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशान्त वशिष्ठ ने सभी विद्यार्थियो को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई कि हमें नियमित रूप से संकल्प के साथ योग के प्रति जागरूक रहना है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डा त्रिवेन्द्र कुमार सिंह, श्री मती आदर्शकांता,संजीब, डॉ.जितेंद्र राणा, डॉ.महेश यादव मनोज, प्रवीन, सचिन, दौलत राम, सुधीर कुमार,शैलेश गुप्ता, गौरव, अंशु,,आदि समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस