11:57 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – योग भारत की प्राचीन धरोहर – डाॅ प्रभाकर मिश्रा

उझानी बदांयू 21 जून।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज पंडित भगवानदास पैलेस पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रातःकाल सामूहिक योग अभ्यास में कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ सहभागिता की।

सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन व आत्मिक शांति हेतु योग के महत्व को आत्मसात किया। इस मौके पर योगाचार्य आद्या व डॉ प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि योग हमारे भारत का अमूल्य धरोहर है इसे बचाकर हमें स्वस्थ रहना है।

करें योग रहें निरोग के मूलमंत्र को अपनाते हुए सभी ने योग के आसनों को किया।इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल, हर्षवर्धन राजपूत,किशनचंद्र शर्मा, विवेक राष्ट्रवादी सहित सेकडो कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।


विज्ञापन एक्सप्रेस