उझानी बदांयू 21 जून।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रागंण में योगाचार्य स्वेता छाबड़ा एवं राजन मेंहदीरत्ता द्वारा आयोजित योग शिविर में भाजपा नेता प्रभात राजपूत ने भाग लिया।
प्रभात राजपूत ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और पहल का ही परिणाम है कि आज योग केवल भारत ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में स्वास्थ्य और संतुलन का आधार बन चुका है।
आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि योग को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल कर, स्वयं को और समाज को स्वस्थ, व जागरूक और सशक्त बनाएं।
इस मौके पर पंडित प्रीतम लाल शर्मा,अजय तोमर , जयपाल थरेजा,अ गिरीश पाल सिंह सिसोदिया, मोहित राज शर्मा मोनू आदि मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

