4:31 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- गोवंश को बचाने के प्रयास में सड़क पार कर रही महिला से टकराया बाइक सवार – दो घायल

गोवंश को बचाने के प्रयास में सड़क पार कर रही महिला से टकराया अनियंत्रित बाइक सवार,, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

बिसौली- शुक्रवार को बिसौली क्षेत्र के रानेट चौराहे के समीप गोवंश को बचाने के प्रयास में सड़क पार कर रही महिला से टकराया अनियंत्रित बाइक सवार महिला सहित दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
हम आपको बता दें कि बिसौली कस्बा के कुढोली मार्ग निवासी लालाराम पुत्र मोहनलाल बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गांव बेहटा गोसाई से वापस लौट रहे थे तभी रानेट चौराहे के समीप पहुंचते ही आवारा गोवंश को बचाने के प्रयास में सड़क पार कर रही सुशीला देवी पत्नी राम रईस निवासी ग्राम रानेट को अनियंत्रित बाइक सवार ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें महिला एवं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे की सूचना पर पहुंचे रानेट चौकी इंचार्ज तिलकराम ने तत्काल प्रभाव से घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से इलाज के लिए बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे ।

बिसौली से वारिद अंसारी

विज्ञापन एक्सप्रेस