11:57 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष, इंडेन गैस ऐजेंसी के स्वामी समाजसेवी हर किशोर जैन का निधन

उझानी बदांयू 20 जून।
नगर के प्रमुख समाजसेवी, इंडेन गैस ऐजेंसी के स्वामी व जैन समाज के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे हरकिशोर जैन का आज 96 बर्ष की उम्र में निधन हो गया।

उनके बड़े सुपुत्र अरुण जैन व जैन समाज के अध्यक्ष अनूप जैन ने बताया कि पिताजी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन का समाचार सुनते ही जैन समाज सहित नगर में शौक की लहर दौड़ गई। दिवंगत श्री जैन को शोक श्रद्धांजलि देने वालो का उनके निवास पर तांता लग गया।

अर्जित जैन ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 8 बजे कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस