–
उझानी बदांयू 19 जून।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी सुरेश पुत्र सौदान ने गांव के तीन व दो अज्ञात पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जहां चिकित्सकों ने उसे बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सुरेश ने बताया कि वह आज बाइक से उझानी आ रहा था गांव संजरपुर के समीप गांव के धर्म पाल, लालू व जगवीर ने अपने दो अन्य साथियों संग रोककर लाठी-डंडे मारकर घायल कर दिया। सुरेश ने बताया कि कल गांव में आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। इसी से वह घात लगाए बैठे थे।
पीड़ित ने पुलिस को तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर सोप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com