नई दिल्ली। आम जनता को छोटे मूल्य के नोटों की दिक्कत अब जल्द खत्म हो सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को आदेश दिया है कि 30 सितंबर 2025 तक यह सुनिश्चित करें कि 75% एटीएम से कम से कम एक कैसेट में ₹100 या ₹200 के नोट अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
आरबीआई ने अप्रैल 2025 में जारी दिशा-निर्देशों में कहा कि इस फैसले का उद्देश्य छोटे लेन-देन को आसान बनाना और छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की सुलभता में सुधार करना है। कई स्थानों पर ग्राहकों को एटीएम से केवल बड़े नोट (₹500 या ₹2000) मिलने की शिकायत मिलती रही है।
बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी ऑपरेटिंग एटीएम में इस बदलाव को समयसीमा के भीतर लागू करें। साथ ही, इस पर निगरानी रिपोर्ट भी आरबीआई को भेजनी होगी।
प्रदीप प्रजापति
इस कदम से छोटे दुकानदारों, ग्राहकों और ग्रामीण क्षेत्रों में खासतौर पर राहत मिलने की उम्मीद है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

