8:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार ने छीनी ज़िंदगी, बदायूं में दो बाइकों को रौंदती चली गई ईको कार

बदायूं (उसहैत)। म्याऊं-उसहैत रोड पर सोमवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। भन्द्रा गांव के पास एक तेज रफ्तार ईको कार ने दो अलग-अलग बाइकों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

पहली टक्कर में रिजौला गांव के तीन युवक—शिवम (23), प्रवेंद्र (18), और अमित (25) घायल हुए। दूसरी टक्कर में नवीजान (48) की बाइक पर सवार किशनलाल (42), उनकी पत्नी भारती (40) और 7 वर्षीय गोलू जख्मी हो गए।

सूचना पर उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस