7:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में खेत पर करंट लगने से किसान की मौत, गांव में शोक

बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के बिरियाडांडा गांव में सोमवार सुबह 30 वर्षीय किसान नेमचंद पुत्र दोदराम की करंट लगने से मौत हो गई। वह मूंगफली की फसल देखने के बाद ट्यूबवेल के पास गए थे, जहां करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच जारी है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस