बदायूं। गांव गुरई (पोस्ट कुरऊ) निवासी जुगेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही प्रेमपाल उर्फ पालू, अतुल, नितुल, प्रेमपाल, रोहिताश, वेदपाल और रमेश सिंह ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पीड़ित के मुताबिक, हमले के समय उनकी पत्नी गुड्डी देवी घर में खाना पका रही थीं, तभी हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया (हाथ में पकड़ा भारी वस्तु) मार दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। हमले में जुगेन्द्र सिंह और उनके पुत्र अनिकेत भी घायल हो गए।
पीड़ित का कहना है कि हमलावरों में से कई आरोपी पूर्व में एक हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। जुगेन्द्र सिंह ने प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

