7:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं – पुलिस चौकी के नजदीक आधा दर्जन लोगों ने शराब के नशे में उत्पात मचाया

म्याऊं: अलापुर थाना क्षेत्र की म्याऊं पुलिस चौकी के नजदीक आधा दर्जन लोगों शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। घटना बुधवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे की है। उसावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी आधा दर्जन लोग शराब के नशे में आकर स्टैंड पर ठेले खोमचे वालों से गली गलौज करने लगे। जब गलियों का ठेले वालों ने विरोध किया। तो शराब के नशे में लोगों ने ठेले का सामान का फेंकना शुरू कर दिया। जिस पर वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं बताते है कि म्याऊं निवासी चमन लाल पुत्र चिरौंजी लाल बाल्मीकि चौकी के सामने दातागंज रोड पर ठेले खोमचे खोखे बालों की दुकान के आगे साफ सफाई कर झाड़ू लगा देता है। तो उसको दुकानदार दस बीस रुपए दे देते है। तो उसी समय बीते दिन बुधवार 11 जून को वह दुकानदारों से पैसे ले रहा था। नशे में धूत वह लोग गाली देने लगे। तो चमन मना किया। ना मनने पर चमनलाल उसके गाल पर चपत मार कर भाग निकला, तो चमन लाल पीछे शराबी पकड़ने लिए भागा। इतने में ओर साथी उसके मिल गए। उन सबने एक राय होकर बीच सड़क पर चमन को गिरा लिया। ओर बेल्ट डंडों से बुरी तरह मार पीट करने लगे। बचाव में पहुंचे म्याऊं निवासी सुमित सिह के सिर में लोह की रॉड मार दी। जिससे वह लुहलहन होकर जमीन पर गिर गया। किसी राहगीर ने चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस ने आकर तीन व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया। वहीं मौका पाकर अन्य लोग फरार हो गए। उधर चमन लाल और सुमित सिंह को पुलिस ने मेडिकल को जिला अस्पताल भेज दिया है। उक्त दबंगों की मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस