एआरएम प्रदीप यादव को बिल्सी से होकर हरिद्वार के लिये रोडवेज चलाने को दिया निर्देश
बिल्सी
नगर के खैरी स्टैंड पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के अथक प्रयास से रोडवेज स्टैंड का निर्माण कार्य चल रहा है जो कि लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है।जिसका बिल्सी विधायक ने गेस्ट हाउस में जन सुनवाई के बाद निरीक्षण किया और बारीकी से निर्माणरात स्टैंड को परखा।लंबे समय से रोडवेज को लेकर प्रयासरत समाजसेवी लोकेश वार्ष्णेय भी विधायक हरीश शाक्य के साथ उपस्थित रहे।श्री वार्ष्णेय ने कहा कि क्षेत्र के लोगो को खाने से ज्यादा रोडवेज स्टैंड की जरूरत है जो कि अब पूरी होने जा रही है।नगर क्षेत्र में चारो ओर खुशी का माहौल है।विधायक हरीश शाक्य के अथक प्रयास से ये सपना पूरा होने जा रहा है। विधायक हरीश शाक्य को एआरएम प्रदीप यादव ने स्टैंड के बारे में जानकारी दी।पूरा स्टैंड सोलर से संचालित है।इसमें लगभग 20 बसें खड़ी हो सकती है।यात्रियों के लिये तीन दुकानें मिलेंगी इसके साथ ही पूछताछ केंद्र बनाया गया है और बसों की प्रतीक्षा के लिये प्रतीक्षालय का निर्माण भी किया जा रहा है।ये एकदम हाइटेक होगा।यहाँ से चारों दिशाओं के लिये बसों का संचालन होगा।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जल्द ही बिल्सी में बस स्टैंड का निर्माण पूरा होगा और सही तारीख देखकर परिवहन मंत्री द्वारा इसका उद्घाटन कराया जाएगा। यह लगभग 225.40 लाख रुपए से बनकर तैयार हो रहा है इसमें एक मुख्य भवन ,सुलभ शौचालय, बाउंड्री बॉल का निर्माण किया जा रहा है, इससे नगर क्षेत्र के चारों ओर परिवहन सेवा उपलब्ध होगी। यहां से दूर-दूर के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी।इसी के साथ एआरएम प्रदीप यादव को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी होकर हरिद्वार के लिए रोडवेज चलाने को निर्देशित किया। जिस पर प्रदीप यादव ने विधायक को एक-दो दिन के अंदर हरिद्वार के लिए बसें चलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ,एआरएम प्रदीप यादव, एपीएम रामहित पटेल, अमित मिश्रा, अजय प्रताप ,तौकीर खान, तेजस्वी सागर सहित तमाम भाजपाई उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

