गुलड़िया गांव में पेड़ काटते समय पेड़ से गिरे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के अली नगर गांव का रहने वाला 40 वर्षीय नूर मौहम्मद पुत्र इब्ले हसन गुरुवार 11 बजे थाना मूसाझाग क्षेत्र गुलड़िया गांव में पेड़ काट रहा था। कि तभी पेड़ काटते समय वह पेड़ से गिर गया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन नूर मौहम्मद को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान नूर मौहम्मद को मृत घोषित कर दिया । वहीं परिजन शव को घर ले गए। युवक की मौत से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

