कुंवर गांव । मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर का है जहां बुधवार को गांव में मस्जिद के पीछे मृत अवस्था में एक सांड पड़ा था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पशु प्रेमी बिकेंद्र शर्मा व पुलिस को दी । मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और घूमकर चली आई । सांड वहीं पड़ा रहा जिसके बाद पशु प्रेमी बिकेंद्र शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर कार्यवाही की मांग की और सांड का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव दफन कराने की मांग की है चर्चा है कि सांड को किसी ने गोली या भाला मारकर मौत के घाट उतार दिया । पशु प्रेमी बिकेंद्र शर्मा का कहना है कि आए दिन आवारा गौवंशीय पशुओं के साथ घटनाएं हो रही है पुलिस पशुओं के मामले में कार्यवाही करने से बचती नजर आती है जिससे घटनाओं को अंजाम देने वालों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं । उन्होंने सांड को मारने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने सांड के शव को जेसीबी से दफन करा दिया ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

