9:04 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

25.44 लाख की लागत से 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण

कुंवर गांव । वजीरगंज कसेर कटैया से विजयनगला वाया असिर्स बरखिन रोड का निर्माण कार्यदायी संस्था लोकनिर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है जिसकी लम्बाई कुंवर गांव से विजयनगला तक लगभग 13.6 किलोमीटर की है ।जिसका सुदृढ़ीकरण 25.44 की लागत से कराया जा रहा है ।जिसका लोकार्पण बुधवार को गांव यूसुफ नगर के राजकीय इंटर कालेज में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया ।सदर विधायक ने कहा कि इस रोड़ की हालात बहुत जर्जर थी गंगा एक्सप्रेस वे रोड का निर्माण होने के कारण डंपरों द्वारा रोड की हालत काफी समय से खराब हो गई थी । रोड से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था।जिसके लिए सदर विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के लिए पत्राचार किया गया जिनके अथक प्रयास से रोड को स्वीकृति मिल गई ।जिसको मजबूती के साथ बनाया जाएगा ।जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा लोग रोड पर आसानी से निकल सकेंगे उनका कहना है कि अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिसका लाभ सभी गरीब लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग के एई मुनीष कुमार , शशीकांत ,सोवरन नेताजी ,मंडल अध्यक्ष ,कुंवर गांव चेयरमैन पति अरविंद कुमार, रामशर्मा ,लवि शर्मा ,यसवीर गौतम ,अनिल कुमार सिंह,अजीत शर्मा , राकेश, हरवंश शाक्य , बनगढ़ प्रधान पति आरिफ चौधरी , असिर्स कोटेदार पप्पू आदि लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस