7:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग – सैजनी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

मेडिकल से लौट रहे युवक को सैजनी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत
थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र नेकराम अपने बच्चें की दवाई मेडिकल पर लेने गया था। लेकिन मेडिकल बंद था तो वह वापस लौट रहा था कि थाना मूसझाग क्षेत्र के सैजनी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने पैदल लौट रहे सुरेंद्र को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि 12 बजे के आसपास पोस्टमार्टम हाउस पर रखवाया। जहां उसका मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस