1:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ठाकुरद्वारा मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा महा उत्सव

 

नगर के तिरपौलिया तिराहे के निकट स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण, श्री लक्ष्मी नारायण, मां गायत्री,श्री गणेश, श्री शनिदेव महाराज प्राण प्रतिष्ठा महा उत्सव मंदिर के प्रबंधक ऐडवोकेट शैलेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जून रविवार को मंदिर में विधिविधान के साथ पंचांग पूजा होगी तथा उसके उपरांत नगर में धूमधाम के साथ कलश यात्रा
निकाली जाएगी,2 जून से 5 जून तक गृह पूजन अखंड हवन एवं मूर्ति अधिवास तथा 6 जून शुक्रवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी,7 जून शनिवार को मंदिर में मूर्ति स्थापना की जायेगी उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा । रविवार 8 जून को महाआरती एवं भंडारा सुबह से लेकर हरि इच्छा तक मंदिर प्रबंधक ने समस्त नगर व क्षेत्र के लोगों से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
में परिवार पधार कर अपने जीवन को सफल बनाएं एवं भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया है।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस