पीडित काटता रहा तीन दिन थाने के चक्कर,अब एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
कुंवर गांव ।नगर कुंवरगांव की साप्ताहिक बाजार में भैंस खरीदने आए युवक ने अपने साथ 1 लाख 70 हजार रुपये की लूट होने की बात कही है उसने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।मिली जानकारी के अनुसार,थाना शहाबाद के गांव करेथीं निवासी दिनेश पाल सिंह पुत्र साहब सिंह ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है दिनेश का कहना कि वह पिछले चार दिन पहले अपने साथी इजाज हुसैन पुत्र बफात हुसैन निवासी सकुटिया थाना बिलासपुर जिला रामपुर के साथ मंगलवार को कुंवरगांव की साप्ताहिक बाजार से भैंस खरीदने आए थे । जहां बाजार में उसको कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव सिगोई निवासी राकेश पुत्र छत्रपाल मिले उन्होंने अपने घर पर बिक्री के लिए भैंस होने की बात कही और दिनेश पाल सिंह को बाजार से अपने घर ले गए जहां दिनेश का आरोप है कि राकेश ने उनको पैप्सी पिलाई जिसके बाद दोनों लोगों को नशा हो गया । दिनेश का कहना है कि जब होश आया तो वह गांव के बाहर शौचालय के पास पड़े थे मोटरसाइकिल वहीं खड़ी थी और मोटरसाइकिल की डिग्गी से 1 लाख 70 हजार रुपए गायब थे होश आने के बाद दिनेश ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की दिनेश तीन दिन तक थाने के चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की जिसके बाद थक हार कर दिनेश ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर राकेश कुमार पुत्र छत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है ।।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

