,
लकड़ी माफियाओं ने दिनदहाड़े काट दिया शासन द्वारा प्रतिबंधित पीपल प्रजाति का पेड़, लकड़ी को लिया वन विभाग ने अपने कब्जे में,
जानकारी होने पर बन दरोगा ने खेत स्वामी सहित दो लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज,
दातागंज( बदायूं )दातागंज सामाजिक वानिकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचम नगला में खेत स्वामी अरुण यादव पुत्र जितेंद्र के खेत में काफी पुराना शासन द्वारा प्रतिबंधित प्रजाति का पीपल वृक्ष खड़ा हुआ था वृक्ष के नीचे क्षेत्र के पशु पक्षी तथा राहगीर भी छाया में बैठ जाते थे खेत स्वामी ने लकड़ी माफिया नन्हे पुत्र शहाबुद्दीन निवासी पीलामई थाना उसैहत तथा अर्जुन पुत्र धर्मपाल निवासी शाहपुर द्वारा दिनदहाड़े प्रतिबंधित प्रजाति पीपल का पेड़ काटकर उसकी लकड़ी को ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि किसी समाज सेवी द्वारा मामले की जानकारी दातागंज क्षेत्राधिकारी को दी गई जिस पर उन्होंने बीट प्रभारी वन दरोगा अशोक कुमार को मौके पर भेज कर जांच करने को कहा जिस पर अशोक कुमार बैंड कमी प्रेमपाल के साथ ग्राम पंचम नगला पहुंचे तो लकड़ी माफिया ट्रैक्टर ट्राली में भरकर प्रतिबंधित प्रजाति के पीपल वृक्ष की लकड़ी ले जाने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें देखकर वह लकड़ी छोड़कर भाग गए वन दरोगा अशोक कुमार ने नन्हे पुत्र शहाबुद्दीन अर्जुन पुत्र धर्मपाल के विरुद्ध थाना उसांवा में प्रतिबंधित प्रजाति का पेड़ काटने पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 के अंतर्गत नाम जज रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
/रवि
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

