5:48 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग – समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया

*जिलाधिकारी बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा थाना मूसाझाग पर थाना दिवस/समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*

आज दिनांक 24-05-2025 को थाना दिवस/ समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना मूसाझाग पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा थाना दिवस / समाधान दिवस रजिस्टर चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर,बदायूँ विजेन्द्र द्विवेदी द्वारा थाना कुवरगांव पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,बदायूँ के0 के0 सरोज द्वारा थाना बिल्सी पर एवं समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने-अपने सर्किलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस