8:14 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर फिर हुए सक्रीय,पुलिस की कार्यशैली पर भी उठ रहे सबाल

कुंवरगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर एक बार फिर से सक्रीय हो गए हैं। यह अज्ञात चोर आये दिन किसी न किसी को अपना निशाना बना रहे हैं।इन अज्ञात चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इनको स्थानीय पुलिस का भी कतई खौफ नहीं है।यह अज्ञात चोर एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम देकर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।ताजा घटना थाना क्षेत्र के गाँव कसेर पनौटा की है जहां अज्ञात चोर एक घर को अपना निशाना बना कर घर में रखे हजारों के बर्तन तथा अन्य सामान चोरी कर अपने साथ ले गए ।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा निवासी योगेश कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण ने कुंवरगांव थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह गुरुवार को अपने घर में ताला लगाकर ग्राम बागरपुर में भट्टे पर काम करने गया था । जब वह अगले दिन शुक्रवार को बापस अपने घर लौटा तो उसके पैरौं तले जमीन खिसक गई उसने देखा कि घर के ताले टूटे पडे थे तथा घर का सामान अस्त व्यस्त था,ठीक तरह से घर की छानबीन की तो पता चला कि घर से शादी में मिले हजारों रुपयों के बर्तन जिसमें 11 थाली,एक गोल्टा,एक बटुआ,एक जंगाल तथा घर में रखा अन्य सामान गायब था । योगेश ने तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है देखना है कि अब पुलिस कब तक इन चोरों को सलाखों के पीछे भेज सकने में कामयाब होती है।चोरी की इस घटना से गाँव के लोगों में भय का माहौल है आपको बता दें कि अभी चंद दिन पहले ही अज्ञात चोरों ने एक ट्यववैल को अपना निशाना बनाया था।गाँव वालों का कहना है कि पुलिस अपना काम ठीक से नहीं कर पा रही है तभी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस