2:12 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा में जुटे देशभक्त।

************************* उझानी बदांयू 18 मई।
पंडित भगवान दास पैलेस से रविवार को सैनिकों के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। लोग भारत माता की जय व हिंदुस्तान जिंदाबाद का जयघोष कर रहे थे।
तिरंगा यात्रा में शामिल मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर लोगों को मौत के घाट उतारा था। उसी का करारा जवाब सैनिकों ने दिया है।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ खड़े भारतवासी एकजुट हैं। भाजपा युवा नेता केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार निगम के अध्यक्ष प्रभात राजपूत ने कहा कि जिस प्रकार से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को वीर सैनिकों ने नष्ट किया है वह सराहनीय कदम है। हर्षवर्धन राजपूत, सचिन अग्रवाल बंटी ने कहा कि भारत की तीनों सेनाओं के अद्भुत साहस को दुनिया ने देख लिया। पाकिस्तान दो दिन में ही घुटने टेकने लगा।
तिरंगा यात्रा स्टेशन रोड, कछला रोड होती हुई नगर के विभिन्न मार्गों पर घूमी‌, शोर्य तिरंगा यात्रा के दौरान भारत मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उधर, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। वाहनों का जाम न लगे इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रही।

तिरंगा यात्रा में ये रहे शामिल भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, किशनचंद्र शर्मा,रतन कुमार जिंदल, कछला चेयरमैन जगदीश चन्द्र लोनिया, ब्लांक प्रमुख शिशु पाल सिंह शाक्य, अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, मोहित राज शर्मा, मुकेश शर्मा, विवेक राष्ट्रवादी, संदीप सक्सेना,देवेश गुलाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस