उझानी बदांयू 18 मई।
भाजपा की ओर से एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रबुद्ध समागम नगर के पंडित भगवान दास पैलेस में रविवार को आयोजित किया गया। इसमें पूर्ववर्ती सरकारों के उठाए कदमों की आलोचना की गई। मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने लगातार मध्यावधि चुनाव कराकर देश को कमजोर किया, जिसका असर जनता पर पड़ा। केंद्र सरकार ने अब आपके पास यह प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जनता की मुहर लगने पर इसे पास कराया जाएगा। इससे पहले समागम का उद्घाटन केन्द्रीय राज्यमंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने श्री वर्मा का स्वागत किया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार निगम के अध्यक्ष प्रभात राजपूत,नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, डाॅ संजीव गुप्ता,किशनचंद्र शर्मा आदि ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को देशहित में बताया। कहा कि किसी भी देश के विकास में विद्यार्थियों और युवाओं का अहम योगदान होता है। इस मौके पर रतन कुमार जिंदल, कछला चेयरमैन जगदीश चन्द्र लोनिया, ब्लाक प्रमुख शिशु पाल सिंह शाक्य, रानी सिंह पुंडीर, गिरीश पाल सिसोदिया,राहुल शंखधार, अखिल अग्रवाल, रेनू सिंह, करुणा सोलंकी, संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी,देवेश गुलाठी,आदि मौजूद रहे। —————***** राजेश वार्ष्णेय एमके



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

