1:32 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी घरेलू कलह बनी जान की दुश्मन,युवक फंदे पर झूला

उझानी बदांयू 18 मई। नगर के मोहल्ला अहीर टौला में एअ 30 बर्षीय युवक को घरेलू कलह दुश्मन साबित हुई। बीती रात युवक खेत पर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। ससुराल पक्ष ने परिजनों पर हत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला अहीर टोला के सियाराम के 30 बर्षीय बेटे परविन्द्र पाल अपने खेत में खड़े नीम के पेड पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अपनी मक्का कू खेत में पानी लगाने गये परविन्द्र के चाचा रायसिंह ने भतीजे को पेड़ पर लटका देख घर पर खबर की तो रोते बिलखते परिजन खेत पहुंच गये। बताते हैं कि प्रवेंद्र ने एक नोट लिखा छोडा है जिसमें अपनी आत्महत्या को खुद जिम्मेदार ठहराया है। जबकि ससुराल पक्ष के लोगों का कुछ ओर कहना है दोनों पक्ष में झगड़ते देख किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी रात ही इंस्पेक्टर नीरज मलिक दल-बल के साथ पहुंचे व मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। मलिक का कहना है कि पीएम में मौत की सही वज़ह मालूम पड़ेगी। उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस