12:30 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां- अकबरपुर में चचेरे ससुर की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

उसावां पुलिस द्वारा ग्राम अकबरपुर में अपने चचेरे ससुर की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान आज दिनाँक 17-05-2025 को थाना उसावां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 77/25 धारा 103(1) बीएनएस के अभियुक्त हरीश पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम लोहाठेर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को अकबरपुर तिराहा उसावां से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

संक्षिप्त विवरणः- थाना उसावां के ग्राम अकबरपुर में दिनाँक 16.05.2025 को समय 3.00 बजे अभियुक्त हरीश पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी लोहाठेर थाना कादरचौक बदायूँ ने अपने अविवाहित चचेरे ससुर फूल सिंह पुत्र गिरवर निवासी अकबरपुर थाना उसावां उम्र 75 वर्ष की जमीन को अपने नाम कराने के विवाद में सिर में ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 77/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर
उ0नि0 मनोज कुमार थाना उसावां
कां0 2216 विवेक कुमार थाना उसावां

विज्ञापन एक्सप्रेस