11:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रेरणादायक प्रतियोगिताओं का आयोजन

उझानी बदांयू 17 मई।
भारत सरकार की “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, कविता पाठ व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण व विकास से जोड़ना तथा उनमें रचनात्मकता, जागरूकता और राष्ट्रीय गर्व की भावना उत्पन्न करना था।

इस विशेष अवसर पर रेलवे पर्यवेक्षण दल भी विद्यालय पधारा, जिसमें डीआरएम कार्यालय, बरेली से गौरव, तकनीकी सहयोगी इस्लाम (उझानी रेलवे स्टेशन) तथा मोहित (वाणिज्य निरीक्षक, उझानी रेलवे स्टेशन) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और उपस्थिति से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हुआ।

विद्यालय स्तर पर इस कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमती पूजा यादव थीं, जिनका सक्रिय सहयोग शिक्षिकाओं श्रीमती प्रियंका साहू, श्रीमती रितिका शर्मा, व श्रीमती पूजा मौर्य ने किया। इस आयोजन का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल सिंह द्वारा किया गया।

प्रबंध प्रमुख सुधांशु गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के अत्यंत रचनात्मक विचारों और सुंदर चित्रों के माध्यम से भारत के भविष्य के रेलवे स्टेशनों की कल्पना को साकार किया। निर्णायक मंडल ने बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

प्रतियोगिता विजेताओं की सूची:
प्राथमिक वर्ग (कक्षा 1 से 5):
👉चित्रकला प्रतियोगिता

प्रथम: अजीना फरहत

द्वितीय: आरव कश्यप

तृतीय: अनंत कुमार

👉कविता प्रतियोगिता

प्रथम: आरव कश्यप

द्वितीय: भूमि वार्ष्णेय

तृतीय: धैर्य कुमार

निबंध प्रतियोगिता

प्रथम: शौर्य कुमार

द्वितीय: अनंत कुमार

जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8):
👉चित्रकला प्रतियोगिता

प्रथम: मानवी कश्यप

द्वितीय: अनन्या शर्मा

तृतीय: पारस कुमार

👉कविता प्रतियोगिता

प्रथम: अनन्या शर्मा

द्वितीय: मानवी कश्यप

तृतीय: पारस कुमार

👉निबंध प्रतियोगिता

प्रथम: अनन्या शर्मा

द्वितीय: मानवी कश्यप

तृतीय: अंश कुमार

यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि भारत के विकास और योजनाओं से बच्चों को जोड़ने का एक रचनात्मक प्रयास था। ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को न सिर्फ जागरूक नागरिक बनाती हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को भी प्रबल करती हैं।———————- राजेश वार्ष्णेय एमके।


विज्ञापन एक्सप्रेस