6:56 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भारतीय सेना के शौर्य को विद्या मंदिर के बच्चों ने किया सादर सैल्यूट

उझानी बदांयू 17 मई । उझानी के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए भारतीय सेना के पराक्रम को छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सेल्यूट किया। छात्र-छात्राओं ने ईश्वर से सेना को अदम्य साहस प्रदान करने की प्रार्थना की , हर बालक ने अपने देश के प्रति प्रेम करने का संकल्प लिया विद्यालय के प्रबंधक अतर सिंह यादव ने कहा कि अब कोई भारत की ओर कुदृष्टि डालने का दुस्साहस नहीं करेगा, हमारी सेना का पराक्रम सारी दुनिया के सामने है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव ने कहा कि हमारे देश का हर नागरिक सेना की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहा है जन-जन का विश्वास हमारी सेना के पराक्रम ने जीत लिया है। हर युवा सैनिक बनने को आतुर है। पाकिस्तान के नापाक इरादों को कुचलने के लिए हमारी सेना हर समय सक्षम है इसकी हर भारतीय को प्रसन्नता है इस अवसर पर श्रीमती तरुणा सिंह खुशबू राजपूत, शिवानी, श्रीमती गार्गी जैन श्रीमती मंजू यादव , राजीव कुमार, सुधीर कुमार सिंह, राजेश भारती, आर्येन्द्र सिंह यादव रईस अहमद आदि स्टाफ मौजूद रहे।——-*———– राजेश वार्ष्णेय एमके।


विज्ञापन एक्सप्रेस