उझानी बदांयू 16 मई। कोतवाली पुलिस ने पंखा रोड स्थित सुधीर उर्फ राजकुमार की दुकान से कनपटी पर तमंचा रखकर 70 हजार रुपए लूट की घटना का चार लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर 6 हजार की नकदी व तमंचे सहित गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। बताते चलें कि सुधीर की पंखा रोड स्थित दुकान से 18 अप्रैल की रात कनपटी पर तमंचा रखकर 70 हजार रुपए लूटकर बाइक से लुटेरे फरार हो गये। कोतवाली पुलिस ने आज लूट की घटना में शामिल संजय यादव निवासी रामलीला नगला उझानी,आकाश गुर्जर निवासी सुभाष नगर बरेली,प्रियांश शर्मा शांति बिहार कालोनी सुभाष नगर बरेली,व जगवीर उर्फ सिंघम निवासी मुगरिया नगला उसहैत को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा करते हुए इनके द्वारा लूट की घटना करने का दावा करते हुए लूट करने की वारदात का अनावरण किया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दीपक पटेल व इरफान जेल में निरुद्ध है। वहीं एक बरेली के रवि बिहारी की तलाश जारी है। इन सभी ने मिलकर लूट की घटना को कादर चौक निवासी इरफान की बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को इनके पास से 6 हजार रुपए नकद,2 तमंचे 315 बोर , तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि इन सभी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्विलांस टीम प्रभारी धवेन्द्र कुमार, स्वाट टीम प्रभारी राजेश कौशिक, एसएसआई शिव कुमार, सबइंस्पेक्टर प्रताप सिंह कांस्टेबल प्रीतोष कुमार, मुकुल, अतेन्द्र कुमार व पंकज कुमार आदि शामिल रहे। सभी चारों अभियुक्तों को जेल भेजा गया है वहीं एक की तलाश जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

