उझानी बदांयू 16 मई । आज विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में केम्बिल कंपनी का , थीम, पर आयोजित होने वाले समर कैंप हेतु छात्राओं को कंपनी के डीसी दिनेश पाल एवं कमल कुमार ने प्रशिक्षण दिया। जो कि अपने-अपने गांव में समर कैंप लगाएंगे उन्होंने छात्रों को खेल-खेल में गिनती पहाड़ा जोड़ घटाना आदि सीखने का प्रशिक्षण दिया कहानी निर्माण माता पंछी गुणात्मक खेल एवं मानसिक व शारीरिक खेलों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को टीऍलएम उपलब्ध कराया व पोस्टर बुकलेट दी भिलोलिया रोली हजरतगंज मानकपुर फतेहपुर अडोली आदि ग्रामों के छात्र छात्राओं ने अपने-अपने गांव में कक्षा 4 के छात्रों का समर कैंप आयोजित करने की जिम्मेदारी ली जिसमें विद्यालय का स्टाफ भी सहायता करेगा इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव ने आगंतुक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया व समर कैंप आयोजित करने में सहयोग का आश्वासन दिया इस अवसर पर स्टाफ के रईस अहमद, राजीव कुमार, राजेश भारती, श्रीमती तरुणा सिंह, खुशबू राजपूत, शिवानी, गार्गी जेन, मंजू यादव आदि का सहयोग रहा। प्रबंधक आचार्य अंतरसिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

