12:28 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह का संविलियन विद्यालय में शैक्षिक भ्रमण

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूॅ का शैक्षिक भ्रमण संविलियन विद्यालय उसहैत, वि0क्षे0 उसावां के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सम्पादित होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग/समग्र शिक्षा के विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं को डी0बी0टी0 के माध्यम से प्रदान की जा रही सुविधाएं निःशुल्क ड्रेस, जूता-मोजा, पाठ्य-पुस्तक एवं दिव्यांग बच्चों हेतु प्रदान की जा रहीं विभिन्न सुविधाओं से परिचय/जानकारी दी गयी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को विभिन्न पटल पर ले जाकर उन्हें समग्र शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा में आनलाइन कार्यों के बारे में जानकरी कराई गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूॅ द्वारा बच्चों को मीटिंग हॉल में बैठाकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सही दिशा एवं पूर्ण मनोयोग से शिक्षा को प्राप्त कर देश की विभिन्न सेवाओं में योगदान करेंगे तथा देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करते हुए देश के निर्माण में योगदान करें। बच्चे कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ कार्यालय का भ्रमण कर उत्साहित दिखे।

विज्ञापन एक्सप्रेस