उसावां:कस्बा के कुलदीप प्रताप सिंह को फाउंडर ऑफ यूनिवर्सल चैंपियन ग्रुप का चेयरमैन चुना गया है। इससे पहले वह कीवा इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर पद पर काम कर रहे थे। पदोन्नति पर कीवा के एमडी. डॉ.करन गोयल ने उन्हें ट्राफी और पदोन्नति पत्र दे कर सम्मानित किया। कुलदीप की पदोन्नति पर उनकी टीम ने रविवार को कार्यालय पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह परमार, मनोज कुमार सिंह, राम बाबू सिंह, संदीप प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

